19 Feb 2026 34 Views
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में भारतीय कंपनियां जमकर करार कर रही हैं। सिर्फ भारतीय कंपनियां नहीं विदेशी कंपनियां भी भारत में AI इंफ्रा के लिए निवेश कर रही हैं। AI करार ग्रोथ का नया आधार नजर आ रहा है। ऐसे में भारत AI का पावरहाउस बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। भारत बहुत तेजी से AI को अपना रहा है। सभी बड़ी देशी, विदेशी कंपनियां AI इंफ्रा बना रही हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक 5,000 करोड़ रुपए के निवेश का किया एलान
OpenAI ने भारत में AI इंफ्रा के लिए कई करार किए हैं। अदानी ग्रुप AI-ready डाटा सेंटर के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करेगी। अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल 50 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेंगी। ये तीनों दिग्गज कंपनियां AI इंफ्रा और चिप्स में निवेश करेंगी। माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक 5,000 करोड़ रुपए निवेश का एलान किया है।