11 Mar 2026 61 Views
रायपुर। उद्योग जगत के प्रतिष्ठित संगठन संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) की छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के वर्ष 2026–27 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। रायपुर में आयोजित वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से बजरंग गोयल, डायरेक्टर, श्री बजरंग पावर एंड एंड इस्पात लिमिटेड को स्टेट काउंसिल का चेयरमैन चुना गया, जबकि आनंद सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, अविनाश ग्रुप को वाइस चेयरमैन चुना गया।
उद्योग क्षेत्र में लंबा अनुभव
नवनियुक्त चेयरमैन बजरंग गोयल वर्ष 2007 में कंपनी से डायरेक्टर के रूप में जुड़े थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्ट्रक्चरल स्टील और रोलिंग मिल व्यवसाय से की। वर्तमान में कंपनी Goel TMT ब्रांड के तहत टीएमटी स्टील, स्पंज आयरन के साथ-साथ थर्मल, हाइड्रो और सोलर पावर उत्पादन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके अलावा Goel Pipes ब्रांड के माध्यम से कंपनी पाइप मिल, माइनिंग और एथेनॉल सेक्टर में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। गोयल का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाला स्टील किफायती दरों पर उपलब्ध कराना और उद्योग को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है।
रियल एस्टेट क्षेत्र में पहचान
वहीं वाइस चेयरमैन आनंद सिंघानिया वर्ष 1996 से रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में अविनाश ग्रुप ने रायपुर और बिलासपुर में कई प्रमुख शॉपिंग मॉल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और आधुनिक आवासीय परियोजनाओं का विकास किया है। आज यह समूह मध्य भारत के विश्वसनीय रियल एस्टेट ब्रांड्स में शामिल है।
उद्योग-सरकार साझेदारी पर मंथन
वार्षिक बैठक के दौरान लीडरशिप एंड पार्टनरशिप शेपिंग पॉलिसी, पावरिंग प्रोग्रेस विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में उद्योग और सरकार के बीच मजबूत नेतृत्व व साझेदारी की भूमिका पर चर्चा की गई, ताकि राज्य में आर्थिक विकास और नीतिगत सुधारों को गति मिल सके।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव अग्रवाल चेयरमैन, सीएसआईडीसी उपस्थित रहे। उन्होंने राज्य में उद्योगों के विकास, निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में उद्योग संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।