29 Aug 2026 131 Views
रायपुर। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं तकनीकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित “इंजीनियर ऑफ द ईयर अवार्ड” के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन (रीवा) द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान का यह 27वां वर्ष है।
एसोसिएशन के अनुसार, इंजीनियरिंग की किसी भी विधा में उल्लेखनीय कार्य, तकनीकी नवाचार, विशिष्ट उपलब्धि एवं समाज तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अभियंताओं को इस सम्मान के लिए नामांकित किया जा सकता है। इसे प्रदेश में इंजीनियरिंग क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले प्रमुख एवं प्रतिष्ठित सम्मानों में माना जाता है।
अभियंता दिवस के अवसर पर 15 सितंबर 2026 को आयोजित समारोह में चयनित अभियंता को “इंजीनियर ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।एसोसिएशन ने बताया कि पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत किसी भी संस्था, कंपनी, शासकीय अथवा अर्धशासकीय निकाय के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से भेजी जा सकती हैं। हालांकि, नामांकित अभियंता की सहमति अनिवार्य होगी। प्रविष्टि के साथ संबंधित अभियंता की तकनीकी उपलब्धियों का विस्तृत विवरण तथा उपलब्धियों से संबंधित प्रमाणिक दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है।
पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां 11 सितंबर 2026 तक डाक, कोरियर अथवा ई-मेल के माध्यम से भेजी जा सकती हैं।
प्रविष्टियां भेजने का पता:
इं. योगेश शर्मा
अध्यक्ष, प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन
B/47-48, लवकुश विहार,
चौबे कॉलोनी, रायपुर (छत्तीसगढ़)
ई-मेल:
er_yogesh_sharma@yahoo.co.in
vipin_68@yahoo.co.in
इं. विपिन शर्मा
सचिव
प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन
रायपुर (छत्तीसगढ़)